Delhi Cm Inaugurates project on Air Pollution
सोनिया गांधी की जीवनी से नहीं मिलती जीवन की प्रेरणा : अविमुक्तेश्वरानंद-राजनीतिक गठबंधनों पर अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवालहरिद्वार, 13 नवंबर (हि.स.)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर कहा कि उनकी जीवन कथा से उन्हें कोई विशेष प्रेरणा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि यह न तो रामचरितमानस है और न ही महाभारत, जिससे जीवन के लिए प्रेरणा मिल सके। वह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र का अध्ययन करते हैं और उनसे लोककल्याण तथा जीवन के आदर्शों की प्रेरणा लेते हैं।सोनिया गांधी की जीवनी को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कनखल स्थित आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके लिए वही इतिहास महत्वपूर्ण है, जिससे समाज और लोककल्याण की प्रेरणा मिलती हो। सोनिया गांधी की जीवन कथा में उन्हें ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता, इसलिए इस पुस्तक को पढ़ने में उनकी कोई विशेष रुचि नहीं है।ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर भी उठाए सवालअसदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस गठबंधन को हिंदू धर्म के लिए खतरा बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति धीरे-धीरे अमेरिका की दो दलीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। गठबंधन के नाम पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के एक साथ आने से तीसरे विकल्प की संभावनाएं कमजोर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मुख्य मुकाबला दो राजनीतिक दलों के बीच होता है। भारत में भी गठबंधनों के माध्यम से इसी तरह की राजनीतिक परिस्थिति बनाने का प्रयास दिखाई दे रहा है। दलित और मुस्लिम मतदाताओं को जोड़कर बनाए जा रहे गठबंधनों पर उन्होंने आशंका जताई कि इससे हिंदू समाज और हिंदू धर्म को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे गठबंधन उनके लिए आदर योग्य नहीं हैं।योगी सरकार पर गोवंश की घटती संख्या को लेकर निशानाउत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को दस साल हो चुके हैं, लेकिन इस अवधि में गायों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच हुई गणना में करीब 70 लाख गोवंश कम होने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी संख्या में गायों की कमी को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इससे हिंदू समाज में सरकार के प्रति पहले जैसा विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि इसका असर आगामी चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांगस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर रखने की अपनी मांग को लेकर भी राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य सनातन धर्म के पुनरुद्धारक और भारत की आध्यात्मिक एकता के सूत्रधार थे। उन्होंने केरल से अपनी यात्रा शुरू की और उत्तराखंड में अपना श्रीविग्रह त्यागा। उत्तराखंड से उनका विशेष आध्यात्मिक संबंध रहा है। यहां उनकी समाधि और पीठ भी स्थापित है। उन्होंने कहा कि इन्हीं ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारणों से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हुआ। लगातार मांग के बावजूद देरी होने से अब उन्हें निराशा होने लगी है।शीतकालीन चारधाम यात्रा को बताया सराहनीय पहलउत्तराखंड सरकार की शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों चारधाम यात्राएं संचालित होनी चाहिए। भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के लिए कोई भी मौसम बाधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालुओं ने शीतकालीन चारधाम यात्रा...
अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी की दूध के भाव में वृद्धि 8 रुपये तक महंगा हुआनई दिल्ली, 13 नवंबर (हि.स.)। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर से गड़बड़ा गया है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड्स के लगातार दूध के दाम बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के चर्चित ब्रांड वेरका ने भी अपने दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।वेरका ने अपने विभिन्न पैकेट वाले दूध की अधिकतम खुदरा कीमतों में 1 रुपये से लेकर 8 रुपये तक का इजाफा किया है। यह नई और बढ़ी हुई दरें आज सुबह से लागू हो गई हैं। इस फैसले का सीधा असर पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, कालका, रोपड़ और दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के तमाम इलाकों के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ा है।फेडरेशन के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह निर्णय गुरुवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस समीक्षा बैठक में पंजाब और पड़ोसी राज्यों की अन्य प्रमुख डेयरी कंपनियों की मौजूदा दरों का आकलन किया गया। इसके बाद उत्पादन लागत और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में संशोधन को मंजूरी दी गई।वेरका की नई रेट लिस्ट के मुताबिक, एक लीटर वाले पैकेट पर ग्राहकों को अब 2 रुपये से 4 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे। कंपनी का एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये में मिलेगा। इसी तरह एक लीटर स्टैंडर्ड दूध की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 69 रुपये हो गई है। वहीं एक लीटर टोंड दूध के लिए अब 59 रुपये की जगह 61 रुपये और डबल टोंड दूध के लिए 53 रुपये के स्थान पर 55 रुपये देने होंगे।छोटे परिवारों में सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले आधा लीटर यानी 500 मिलीलीटर के पैकेट भी अब महंगे हो गए हैं। आधा लीटर फुल क्रीम दूध का दाम 36 रुपये से बढ़कर 38 रुपये प्रति पैकेट हो गया है। स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर पैक 33 रुपये की जगह 35 रुपये में और गाय का दूध 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये में उपलब्ध होगा।इसके अलावा 500 मिलीलीटर वाले अन्य वेरिएंट्स में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आधा लीटर टोंड दूध अब 30 रुपये के बजाय 31 रुपये में खरीदा जा सकेगा। डबल टोंड दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये कर दी गई है। वहीं स्किम्ड मिल्क का आधा लीटर पैकेट भी 24 रुपये से महंगा होकर 25 रुपये का हो गया है।बड़े पैकेट खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां कीमतों में 6 रुपये से 8 रुपये तक की वृद्धि हुई है। डेढ़ लीटर फुल क्रीम दूध का पैकेट 106 रुपये से बढ़कर 112 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार डेढ़ लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 96 रुपये की जगह 102 रुपये में और डेढ़ लीटर गाय का दूध 90 रुपये से बढ़कर 96 रुपये में मिलेगा।दो लीटर के बड़े पैकेट की बात करें तो इसमें सीधा 8 रुपये का उछाल आया है। दो लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 142 रुपये से बढ़कर 150 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, दो लीटर स्टैंडर्ड दूध का पैकेट भी अब 128 रुपये के बजाय 136 रुपये की नई दर पर बेचा जा रहा है।इस महंगाई के बीच कुछ चुनिंदा छोटे पैकेट्स के ग्राहकों को फेडरेशन ने राहत भी दी है। वेरका के 180 मिलीलीटर डबल टोंड दूध और 350 मिलीलीटर टोंड दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही खुले या बल्क मिल्क वेरिएंट्स की दरों...
(लीड) मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, 2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिकानई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मीडिया जगत से भारत की उपलब्धियों और देशवासियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प है। इस अभियान में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।यहांभाजपा मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों के लिए आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी और 'नॉन-ब्रेकिंग न्यूज' कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों के व्यस्त कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि त्योहारों के समय हर व्यक्ति अपने परिवार और अपनों के साथ समय बिताना चाहता है लेकिन पत्रकार ब्रेकिंग न्यूज की तलाश में लगातार भागदौड़ करते रहते हैं। इसके बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे सभी पत्रकारों का उन्होंने आभार जताया।उन्होंने मीडिया के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक मीडिया में आए बदलावों को करीब से देखा है।2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्यप्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह पत्रकारों के जीवन में डेडलाइन का महत्व होता है, उसी तरह देश भी अब एक निश्चित समयसीमा के साथ आगे बढ़ रहा है। यह समयसीमा 2047 है, जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना आजादी के समय से देश के साथ रहा है लेकिन अब इस सपने को पूरा करने की एक निश्चित तारीख तय है। हमें आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 2047 की डेडलाइन का अर्थ यह नहीं है कि देश तब तक इंतजार करे। हमें अभी से छोटे-बड़े लक्ष्य तय करके उन्हें पूरा करना होगा।चंद्रयान से मोबाइल निर्माण तक गिनाईं उपलब्धियांप्रधानमंत्री ने भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने बीते वर्षों में कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी कभी कल्पना भी मुश्किल थी।उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत की सफल लैंडिंग, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बनने, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बनाने और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 50 गुना से अधिक वृद्धि जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि भारत ने महज 12 वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है।भारत की सफलता की कहानियां दुनिया तक पहुंचाएमीडिया प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया जगत से आग्रह किया कि वह भारत की उपलब्धियों और आम नागरिकों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाए।उन्होंने कहा कि देश की सफलताओं को दुनिया तक पहुंचाना मीडिया की ओर से की जाने वाली बड़ी देशसेवा होगी।युवाओं को नशे से बचाने में भी मांगा सहयोगप्रधानमंत्री ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए मीडिया से इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। जब मीडिया सामाजिक सरोकारों और देश में एकता बढ़ाने वाले विषयों को अपने मंचों और बहसों में जगह देगा, तब विकसित भारत के अभियान को और गति मिलेगी।प्रधानमंत्री ने भारतीय पर्व को दिलाई वैश्विक पहचानः नितिन नवीनइस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल देश के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। इस बार नक्सलवाद के खात्मे...
प्रोविडेंस, 28 जून (हि.स.)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नहीं लगता कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म कोई "समस्या" है, बल्कि उनका मानना है कि उनका इरादा सही है और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में खेल सकते हैं।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ शानदार प्रदर्शन करने के बाद, कोहली इस बड़े इवेंट के पूरे संस्करण में अपने बल्ले से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सात मैचों में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 10.71 की औसत से केवल 75 रन बनाए हैं।ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल उनके लिए वापसी करने और फाइनल से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने का सही मंच था। उन्होंने गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से एक छक्का भी मारा, जिससे क्रीज पर लंबे समय तक टिके रहने का संकेत मिला। लेकिन जब कोहली ने रीस टॉपली को लेग स्टंप पर शॉट मारने की कोशिश की, वह बोल्ड हो गए।कोहली के निराशाजनक सीजन के बावजूद, भारतीय कप्तान कोहली के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं और उन्होंने फाइनल में कोहली के खेलने का समर्थन किया।रोहित ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कोई भी खिलाड़ी इससे गुजर सकता है। हम उनकी क्लास को समझते हैं और इन सभी बड़े मैचों में उनकी अहमियत को समझते हैं। फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती। जब आप 15 साल तक क्रिकेट खेलते हैं, तो फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती। वह अच्छा खेल रहे हैं, वह शायद फाइनल के लिए खेल बचा रहे हैं। "भारत ने 2022 विश्व कप सेमीफाइनल की यादों को भुलाते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को 16.4 ओवर में 103 रनों पर समेट दिया। अक्षर और कुलदीप दोनों ने 3-3 विकेट लिए।रोहित का मानना है कि फाइनल में विजयी होने का मंत्र अपराजित प्रोटियाज के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।रोहित ने कहा, "हम एक टीम के तौर पर बहुत शांत रहे हैं। हम इस मौके (फाइनल) को समझते हैं। शांत रहने से आपको अच्छे फैसले लेने में मदद मिलती है। इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम फाइनल में यही करना चाहते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, बस इतना ही कह सकता हूं। टीम अच्छी स्थिति में है, वे अच्छा खेल रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद कर सकता हूं कि फाइनल में वे एक और अच्छा प्रदर्शन करें।"भारत और दक्षिण अफ्रीका शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में फाइनल में भिड़ेंगे।SK
