Logo
Header
img

मेक्सिको में बस हादसा, 17 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 21 फरवरी (हि.स.)। मेक्सिको के केंद्रीय राज्य पुएब्ला में बस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी दी। पुएब्ला राज्य के आंतरिक सचिव, जूलियो ह्यूर्टा के अनुसार सभी मृतक प्रवासी हैं। यह मूलरूप से वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के रहने वालेहैं। ह्यूर्टा ने कहा कि यह दुर्घटना रविवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका से जाने वाले राजमार्ग पर हुई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रवासी बिना दस्तावेजों के यात्रा कर रहे थे। इस बस में 15 यात्री सवार थे। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Top