Logo
Header
img

मिस्र : नहर में गिरी बस, 22 की मौत व छह गंभीर

काहिरा, 12 नवंबर (हि.स.)। मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिरने से 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि डकाहलिया प्रांत के आगा शहर में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर मंसूरिया नहर में गिर गई। इस रिपोर्ट में 35 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर बड़े स्तर पर राहत अभियान चलाया गया। इस घटना में 22 लोगों की मौत की खबर है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी डॉ शेरिफ माकन के अनुसार मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
Top