त्रिपुरा में 1.5 करोड़ का 386 किग्रा गांजा जब्त
अगरतला, 1 दिसंबर (हि.स.)। त्रिपुरा के धलाई जिले में असम राइफल्स के जवानों ने एक वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। चालक को गिरफ्तारी कर वाहन को सीज कर दिया गया।
खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स की राधानगर बटालियन और मुंगियासामी पुलिस ने संयुक्त रूप से धलाई के मुंगियाकामी में गुरुवार की सुबह एक वाहन की चेकिंग की। वाहन से 386 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई गयी है। वाहन के चालक ललन रॉय को गिरफ्तार उसके वाहन को सीज कर दिया गया।