Logo
Header
img

चित्रकला प्रतियोगिता: 600 बच्चों ने भरे कल्पनाओं में रंग

नैनीताल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना काल के व्यवधान के बाद एक बार फिर रविवार को नगर के न्यू क्लब में कुर्मांचल बैंक एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल के सहयोग से रवि साह-मीना साह स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता में नगर के करीब 20 विद्यालयों के करीब 600 बच्चों ने 4 वर्गों में प्रतिभाग किया। कक्षा एक से तीन के बच्चों को उनके मनपसंद विषयों पर, कक्षा 4 से 6 के बच्चों को नंदा देवी मेला, चिड़ियाघर की सैर व स्वच्छ भारत मिशन, कक्षा 7 से 9 के बच्चों को दीपावली, हमारा शहर व लोक संस्कृति तथा कक्षा 10 से 12 के बच्चों को जलवायु परिवर्तन, 20-20 क्रिकेट विश्व कप एवं आजादी का अमृत महोत्सव विषय दिए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सरिता आर्य ने किया। आयोजन में न्यू क्लब के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, सचिव रितेश साह, उपसचिव दिग्विजय बिष्ट, घनश्याम लाल साह, प्रो. केबी मेलकानी, चंदन बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट, अखिल साह, अमित जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कुंदन बिष्ट, आलोक साह, अरविंद पडियार, अनुराग बिष्ट, दिग्विजय मेहरा, केसर सिंह, अमर साह जगाती, नितिन कार्की, रोहित भाटिया, अंजू जगाती, कमल जगाती, अभिषेक मेहरा व विश्वकेतु वैद्य आदि लोग मौजूद रहे।
Top