Logo
Header
img

महिला का शव बरसाती नाले पर मिला, हत्या की आशंका





 जगाधरी के औद्योगिक क्षेत्र मानकपुर फेस-2 में अंबालिका प्लाईवुड के पीछे गुरुवार दोपहर को बरसाती नाले के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


जिला पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मानकपुर फेस-2 में अंबालिका प्लाईवुड के पीछे बरसाती नाले के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। महिला के गले पर तेज धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं। महिला का शव देखने से 24 से 48 घंटे पहले यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला श्रमिक वर्ग से हो सकती है। महिला की पहचान के लिए टीमें छानबीन कर रही है।


Top