Logo
Header
img

छह करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

छह करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम संजीव मल्होत्रा है।पुलिस के अनुसार आरोपित संजीव द्वारा एक महीने में लगभग 6 करोड़ की हेराफेरी की गई है। उसे कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित ने दून निवासी एक व्यक्ति से भी पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर करीब 48 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। इस सम्बंध में थाना राजपुर जनपद में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने की। उनकी टीम ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से मोबाइल फोन, एक सिमकार्ड, एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।


Top