Logo
Header
img

एक नामालूम व्यक्ति की चण्डीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मृत्यु

अम्बाला, 27 अक्तूबर:- एक नामालूम व्यक्ति की चण्डीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई हैं। शव को शिनाख्त हेतू पीजीआई की मोचरी में रखा गया हैं। मामले की जांच कर रहें मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को एक नामालूम व्यक्ति सडक़ दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को उपचार हेतू अम्बाला शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नामालूम व्यक्ति गम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई हैं। नामालूम व्यक्ति की उम्र लगभग 60 साल, रंग गेहूआ, गोल चेहरा, सामान्य शरीर, कद 5 फुट 6 इंच तथा उसके शरीर पर अस्पताल की नीले रंग की चादर लिपटी हुई हैं। इस सम्बधं में यदि कोई भी जानकारी चाहिए तो थाना अम्बाला शहर सदर के इंचार्ज के मोबाईल नम्बर 9729990121, थाने के दूरभाष नम्बर 0171-2531414 व जांच अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9467648559 पर ली जा सकती हैं।
Top