समस्तीपुर, 28 दिसम्बर (हि.स. )। बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को केंद्र सरकार के पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती राजकीय समरोह के रूप में मनाई गयी।
जिलाधिकारी कार्यालय के बरामदे पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने किया। इसके साथ ही जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। परिवहन सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने भी माल्यार्पण किया।