Logo
Header
img

इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर फेडरेशन के 22वें अधिवेशन में निर्विरोध हुआ चुनाव

कानपुर,09 फरवरी (हि.स.)। इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर फेडरेशन के 22 अधिवेशन का चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ। अशोक सिंह अध्यक्ष और श्रीनिवासन महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। विनोद कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुख्य गेट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर शैलेंद्र पांडे सचिव व विजय तिवारी को वर्किंग कमेटी सदास्य बनाया गया। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव को परमानेंट इनवैटी सदास्य चुना गया। कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की और बधाई दी। विनोद तिवारी ने बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। जो भी समस्याएं आएंगी, उसके लिए संघर्ष करूंगा। कर्मचारियों के सम्मान का पूरा ख्याल रखूंगा। फैक्ट्री से युवाओं को आगे करने के लिए फेडरेशन को भी धन्यवाद दिया। ऑर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन के कार्य समित सदस्य अर्जुन तिवारी, मनीष द्विवेदी, अभिषेक पाल तरुण सिंह, विनोद यादव, अनूप राजपूत, मनोज यादव, बृजेश मिश्र, रितेश श्रीवास्तव, श्याम, तिलक, प्रेमचंद यादव, रमाकांत, शमीम रजा, जगदीश यादव सुनील यादव व राम अवतार यादव मौजूद रहे।
Top