Logo
Header
img

दक्षिण सालमारा-मानकाचर में 51 मवेशी और नाव जब्त, एक व्यक्ति हिरासत में

दक्षिण सालमारा-मानकाचर (असम), 07 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान 51 मवेशियों और एक नाव को जब्त किया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मवेशियों को कथित तौर पर गुप्त रास्ते से सीमा पार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि धुबड़ी के बाद दक्षिण सालमारा-मानकाचर में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। असम पुलिस सड़क और जलमार्ग, दोनों रास्तों से मवेशियों की तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी रखेगी।

Top