Logo
Header
img

अवैध सोना के साथ नेपाल के बीरगंज का युवक गिरफ्तार

नेपाल के रास्ते भारत में लाये जा रहे सोना तस्करी के विरूद्ध नेपाल पुलिस द्धारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को हेटौड़ा उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर 15 स्थित रातोमाटे चेकपोस्ट से अवैध सोना के साथ मकवानपुर पुलिस ने बीरगंज के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है,कि नेपाल पुलिस ने उक्त कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। मिली जानकारी के अनुसार युवक काठमांडू से बीरगंज ना 1 ज 7490 नंबर की एक सवारी सूमो से आ रहा था।इस दौरान उक्त युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास रखे एक झोला से 489. 37 ग्राम अवैध सोना पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने का मूल्य 47 लाख 36 हजार 7 सौ 59 रुपए अनुमान लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नम्बर-01 निवासी 35 वर्षीय प्रभु साह सोनार के रूप में हुई है।


Top