मुंबई,18 अक्टूबर (हि.स.)। शिंदे गुट वाली बालासाहेब की शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
सोमवार को औरंगाबाद जिले में विधायक शिरसाट को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल सिग्मा अस्पताल में भर्ती करवाया किया गया था, लेकिन शिरसाट की तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें आज एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संजय शिरसाट औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना टिकट पर लगातार तीन बार चुने गए हैं। इस समय शिरसाट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ है।