Logo
Header
img

अमेरिका में बार में चली गोली, 12 लोग लहूलुहान

पेंसिल्वेनिया (अमेरिका), 06 नवंबर (हि.स.)। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में शनिवार रात बार में ताबड़ताड़ गोली चलने से 12 लोग लहूलुहान हो गए। यह बार केंसिंग्टन एवेन्यू- ईस्ट एलेघेनी के इलाके में है। पुलिस ने यह जरूर कहा है कि बार में गोली चली है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मगर पीड़ितों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक गोलीबारी होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार में खूनखूराबा आम बात है। राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं। वह उदार नियमों को कड़ा करने के पक्ष में हैं। अमेरिका में कोई भी व्यक्ति आसानी से बंदूक खरीद कर पूरे हक के साथ अपने पास रख सकता है।
Top