शीनू चुघ, एडवोकेट हर्ष शर्मा व कैलाश चौधरी बने महामंत्री
डा.सतीश कुमार प्रेस सचिव,व बॉबी जिंदल बने कोषाध्यक्ष
लुधियाना 25 सितंबर (News DNN) भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की सहमति से भाजपा जिला लुधियाना की टीम की घोषणा की। जिसमें सुमित टंडन, सरदार सरबजीत सिंह काका,महेश शर्मा,संजय गोसाई,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,सरदार गुरदीप सिंह गोशा,दविंदर जग्गी,सरदार सतनाम सिंह सेठी,श्रीमती सुनैना चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष I
महामंत्री -
1. शिनु चुघ- सिक्ख चेहरा , वैश्विक आध्यात्मिक संगठन सहजयोग में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही हैं
2. हर्ष शर्मा - पेशे से एडवोकेट, पूर्व युवा मोर्चा प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष
3. कैलाश चौधरी - पेशे से ट्रांसपोर्टर , पूर्व मंडल प्रधान
उपाध्यक्ष -
1. सुमित टंडन - कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा जिला सचिव सहित युवा मोर्चा में कई ज़िम्मेवारियाँ निभाई
2. स: सरबजीत सिंह काका - पूर्व में 2 बार पार्षद रहे , पहले भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी निभाई।
3. महेश शर्मा - पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान सहित जिला भाजपा उपाध्यक्ष समेत कई जिम्मेवारिया निभाई । परिवार में माता जी 3 बार पार्षद रहे
4. संजय गोसाईं - पूर्व में भाजपा सचिव सहित कई ज़िम्मेवारियाँ निभाई
5. नरेंद्र सिंह मल्ही- पूर्व में 2 बार पार्षद और पार्टी के जिला महासचिव रहे ।
6. गुरदीप सिंह नीटू- 5 बार के पूर्व पार्षद
7. गुरदीप सिंह गोशा - मुखर युवा नेता
8. देविंदर जग्गी - धर्मपत्नी दो बार की पार्षद । स्वयं भी पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों पर रहे हैं
9. सतनाम सिंह सेठी - पार्टी में जिला सचिव सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारिया निभा चुके हैं
10. सुनैना चौधरी - आर्ट ऑफ़ लिविंग के ज़रिए सामाजिक सेवा में कार्यरत