Logo
Header
img

भोपाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज धार प्रवास पर

भोपाल, 2 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा जनजातीय गौरव यात्रा में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को प्रातः 8 बजे भोपाल से अमझेरा जिला धार रवाना होंगे। दोपहर 12.15 बजे अमझेरा जिला धार में राणा बख्तावर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शर्मा दोपहर 1 बजे अमझेरा से गंधवानी पहुंचकर क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की जयंती पर जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 4 बजे गंधवानी से धार पहुंचकर क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा शाम 5.30 बजे धार से वापस भोपाल रवाना होंगे।
Top