निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय : गोयल
नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दिल्ली नगर निगम में चुनाव में जीतना तय है।
गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ प्रदेश कार्यालय में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में निगम चुनाव में जनता आप सरकार को करारा जवाब देगी।
गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने राज्य की जनता से सिर्फ छल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार और पंजाब की मान सरकार पूरी तरह फेल है। जबकि केन्द्र सरकार ने राज्यों को प्रदूषण से निपटने के लिए उचित संसाधन दोनों राज्यों को उपलब्ध कराए थे।
उल्लेखनीय है कि आज राज्य निर्वाचन आयोग दिल्ली निगम चुनाव की घोषणा कर सकती है।