Logo
Header
img

लोकसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी–शाम सुंदर अरोड़ा

भगवंत मान सरकार को सता सौंप पंजाब की जनता खून के आंसू रोने को हुई मजबूर

लुधियाना 20 दिसम्बर (News DNN) दुगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में लुधियाना के नवनियुक्त प्रभारी सूंदर श्याम  अरोड़ा व प्रदेश की सचिव रेनू थापर विशेष रूप से उपस्थित हुए।  बैठक में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान द्वारा उनको दोशाला पहनकर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल के अध्यक्षों की ओर से उनको अपना परिचय दिया गया। बैठक के उपरांत भाजपा नेता शाम सुंदर अरोड़ा ने प्रेसस को भी सम्बोधित किया और कहा की जिस बदलाव को लेकर पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता सौपी थी आज वही बदलाव उनको खून के आंसू रोने के लिए मजबूर कर रहा है। भगवंत  मान सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। और पंजाब में अपना आधार खो चुकी है।जिससे आने वाले नगर निगम चुनाव में भी वो आपनी साख बचा नही पाएगी।वही आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरे पंजाब में अपनी जीत का परचम लहराएगी। और भाजपा लुधियाना में अपना मेयर बनाएगीं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण नीतियों से प्रभावित होकर आज पंजाब की जनता भाजपा के प्रति आकर्षित हो रही है।देश की जनता अब जान चुकी है कि अगर आपने बच्चो का भविष्य सुरक्षित रखना है तो भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाना ही होगा।आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने को आतुर दिखाई दे रही है। इस मौके पर भाजपा की पूर्व प्रदेश महासचिव परवीन बंसल,पूर्व विधयक प्रेम मित्तल,सतिंदर सिंह तजपुरिया,कमलजीत सिंह कड़वल,रमेश शर्मा,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल,गुरदीप सिंह नीटू,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,यशपाल जनोत्रा,डा.निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुनील मौदगिल,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,पंकज जैन,अश्वनी टंडन,लक्की शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,मिनी जैन,सुनील माफिक,दीपक गोयल, प्रिंस सिंह बब्बर,सुमित टंडन,अमित डोगरा, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, कैशियर बॉबी जिंदल, मुख्य प्रवक्ता नीरज वर्मा,प्रवक्ता सुरिंदर कौशल, वरिंदर सहगल,साबिर हुसैन,एससी मोर्चा प्रधान जतिंदर गोरियान,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रधान,मंडल प्रभारी डा परमजीत सिंह,दविंदर जैन बिट्टा,जज्बीर मनचंदा,सभी मंडलों के प्रधान गौरव अरोड़ा अमित राये,मनु अरोड़ा, केशव गुप्ता,राजीव शर्मा,अमित शर्मा,बलविंदर सिंह बिंदर,सुरेश अग्रवाल,अमित मित्तल,शिव राम गुप्ता,अशोक राणा,विपन विनायक,लखविंदर सिंह,अमन कुमरा,मुकेश गौतम, आदि मौजूद थे।

Top