Logo
Header
img

कैथल: वुशू कोच को ब्लैकमेल कर रही थी महिला खिलाड़ी, मामला दर्ज

कैथल, 25 जुलाई (हि.स.)। वुशू खेल कोच को उससे खेल सीखने वाली शिष्य ही ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर कोच उनके खिलाफ अदालत में पहुंचा। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सात महिला खिलाड़ियों सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अदालत में दी शिकायत में कोच दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि वूशु खेल में वह 1990 से काम कर रहा है। 

 खिलाड़ियों ने विदेशों में जाकर भी भारत का नाम रोशन किया है और मेडल जीते हैं। कई खिलाड़ी इनमें दलों के आधार पर सरकारी नौकरी में एन आई एस पटियाला से कोचिंग के डिप्लोमा भी प्राप्त कर चुके हैं। सभी आरोपी उस से प्रशिक्षण लेकर कई अंतरराष्ट्रीय मेडल भी जीत चुके हैं। रीटा रानी पुत्री श्रीराम इस खेल के आधार पर सरकारी नौकरी लगी है और 25 साल से उसी के घर में रह रही थी। जिसे अपनी बेटी की तरह समझता था। वह अपने सभी खिलाड़ियों के साथ गुरु शिष्य का संबंध रखता है। कुछ खिलाड़ियों के साथ पिता की तरह संबंध हैं।

वह कई बार बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अपनी जेब से भी पैसा खर्च कर देता है, जो बच्चे बाद में वापस भी कर देते हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया। उसकी आरोपी शिष्य अपना अलग गुट तैयार कर संगठन की कार्यकारिणी में शामिल होना चाहती थी। इसके बाबत उन्होंने उसके खिलाफ षडयंत्र रचना शुरू कर दिया।

 झूठे आरोप लगाते हुए महिला थाना में भी शिकायत दी। जो पुलिस ने कैंसिल कर दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रजनी राणा, रीटा रानी, राजपती, संजना अरोड़ा, स्नेहा, अलीशा, मोनिका व राममेहर खटकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का लगता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Top