Logo
Header
img

गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को किया गिरफ्तार

रायपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)।दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दुकान में घुसकर सर्राफा व्यवसाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को बीती देर रात गिरफ्तार किया है।दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया है कि एक संदेही का नाम गौरव कुमार है। वह झारखंड का रहने वाला है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि ये दोनों संदेही पिछले 5 दिन से झारखंड से आ कर आरंग मे रुके हुए थे। आरंग में ही मृतक सर्राफा कारोबारी का भी घर है, ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या के मामले में परिवार के किसी सदस्य की शामिल हो सकता है।

पुलिस को घटना के 6 घंटे बाद प्रयुक्त बाइक रायपुर से मिली है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम लूट नहीं हत्या के इरादे से दिया गया।सुरेंद्र सोनी के ढेर होने के बाद भी आरोपितों ने एकदम नजदीक से एक के बाद एक 5 गोलियां उनके सीने में दाग दीं।इसके लिए दिल्ली और झारखंड से दो सुपारी किलर बुलाए गए थे।

दुर्ग पुलिस के अनुसार इसमें घर का कोई न कोई सदस्य शामिल है। जिसे मृतक सुरेंद्र कुमार सोनी की हर एक गतिविधि की जानकारी थी। आरोपितों का मुख्य उद्देश्य सुरेंद्र सोनी की हत्या करना था। एसपी दुर्ग का कहना है कि शुक्रवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।

Top