Logo
Header
img

मुख्यमंत्री शिवराज ने महान वैज्ञानिक सतीश धवन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल, 3 जनवरी (हि.स.)। भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतीश धवन की आज मंगलवार को 21वीं पुण्यतिथि है। उन्हें भारत का प्रायोगिक द्रव गतिकी अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान वैज्ञानिक सतीश धवन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर अपने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा ‘भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले महान वैज्ञानिक सतीश धवन जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने व भारतीय विज्ञान संस्थान में सर्वप्रथम सुपरसोनिक विंड टनल को स्थापित करने हेतु आपको सदैव याद किया जायेगा। वहीं, महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतीश धवन को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले महान रॉकेट वैज्ञानिक श्रद्धेय सतीश धवन जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। आईएनएसएटी, आईआरएस और पीएसएलवी का सपना साकार करने के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
Top