मुख्यमंत्री योगी ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
लखनऊ, 2 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राजनेता, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।