Logo
Header
img

भाजपा दर्जा चार कर्मचारियों के साथ कभी अन्याय नहीं होने देगी–– रजनीश धीमान

लुधियाना 30 मई (News DNN) आम आदमी पार्टी की सरकार   सरकारी कार्यालयों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगा कर दलित वर्ग की सहानुभूति  बटोरने की कोशिश कर रही है वही दूसरी ओर दर्जा चार के सफाई कर्मचारियों की  सैलरी रोक उनको परेशान कर रही है जिससे आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर साफ दिख रहा है।उक्त शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने जोन ए में सफाई कर्मचारियों द्वारा लगाए धरने में जनता को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि 8 महीने पहले भाजपा के पार्षदों और अन्य लोगों के द्वारा दर्जा चार के सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए संघर्ष किया गया था।संघर्ष को देखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से उनको पक्का करने की चिट्ठी जारी की गई थी।परंतु 8महीने बीतने के बाद भी आज तक उनको पक्का नहीं किया गया और न ही सैलरी जारी की गई। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा की आम आदमी की सरकार कहने वाली भगवंत मान और उसके विधायको की स्व आम जनता के सामने हैं।उन्होंने दर्ज चार कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जब तक भगवंत मान सरकार उनको पक्का नहीं करती जिला भाजपा की सारी टीम उनके साथ  खड़ी है।उनको पक्का करने के साथ उनकी रुकी हुई सैलरी भी भगवंत मान सरकार को रिलीज करनी होगी।भाजपा दर्जा चार कर्मचारियों के साथ कभी अन्याय नहीं होने देगी।इस अवसर पर पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी,पंजाब भाजपा प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा,पंजाब कार्यकारिणी सदस्य डा.डी.पी.खोसला,पार्षद यशपाल चौधरी,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली,उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा.निर्मल नय्यर, यशपाल जनौत्रा, हर्ष शर्मा,लक्की चोपड़ा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सह प्रेस सचिव संजीव धीमान अमित मित्तल,हिमांशु कालड़ा,जतिंदर गोरियन आदि उपस्थित रहे।

Top