Logo
Header
img

रायपुर: मुख्यमंत्री ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

रायपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरुवार को शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपये है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत सात करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में चार कार्य जिनकी लागत राशि पांच करोड रुपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपये, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपये, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपये का भूमिपूजन किया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपये, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत हेतु सात कार्य लागत राशि 46 लाख रुपये , लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु एक कार्य 1.75 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण किया।

Top