Logo
Header
img

मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ, 09 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार की आधी रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है और तीन लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य पर कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि नोएडा सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायत राशि दिए जाने की घोषणा की है।
Top