Logo
Header
img

मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जोधपुर, 11 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर में जोधपुर पहुंचे। तीन दिवसीय यात्रा के बीच वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज रात अहमदाबाद निकलेंगे और शनिवार की रात को फिर जोधपुर पहुंचेंगे। उनके आज जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अगवानी की। एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, खेल मंत्री अशोक चांदना, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पूनिया, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका मालू, रीको अध्यक्ष सुनील परिहार, महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा परिहार, शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई, विधायक महेन्द्र विश्नोई, जसवन्त कछवाहा, सलीम खान, नरेश जोशी, प्रो. अयूब खान आदि ने अगवानी की और जोरदार स्वागत किया। संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीना, प्रभारी सचिव डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, डिस्कॉम एमडी प्रमोद टाक, अतिरिक्त जिला कलक्टर मदनलाल नेहरा, राजेन्द्र डांगा आदि अधिकारियों ने मुख्यमंत्र गहलोत का स्वागत किया। अब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के लिए रवाना हुए है।
Top