Logo
Header
img

स्व-सहायता समूहों की बहनों से मुख्यमंत्री शिवराज का संवाद आज

भोपाल, 11 अप्रैल । मध्य प्रदेश बदल रहा है। विकास की तेज रफ्तार है। राज्य के ग्रामीण विकास में स्व-सहायता समूहों की विशेष भूमिका है। इसी को देखते हुए आज (मंगलवार) स्व-सहायता समूहों के संकुल संगठनों की बहनों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संवाद करेंगे। कार्यक्रम अपराह्न एक बजे से मुख्यमंत्री निवास पर है। आज के संवाद में खासकर स्व-सहायता समूह कैसे और बेहतर काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा होगी। स्व-सहायता समूह और महिलाओं को और सशक्त बनाने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री समूह की महिलाओं की भूमिका को लेकर संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 39 हजार 258 ग्राम संगठन एवं 1350 संकुल संगठन राज्य के ग्रामीण विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। अब तक चार लाख 33 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से जुड़कर 51 लाख 63 हजार महिलाएं राज्य में आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
Top