Logo
Header
img

इगास पर मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की गौ और तुलसी पूजा

देहरादून, 04 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है। मुख्यमंत्री ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।
Top