Logo
Header
img

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से दे रही एकता व अखंडता का संदेश: विक्रम सिंह

नई टिहरी, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में बनाली से प्रताप नगर मुख्य बाजार से होते हुए बीडीओ कार्यालय तक भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से एकता व अखंडता का संदेश देने का काम कर रही है। भारत जोड़ो पद यात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं को ब्लॉक सभागार में सम्मानित किया। विधायक नेगी ने महिलाओं को समाज का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि महिलाओं को पूरा सम्मान समाज में मिलना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के संदेश को लेकर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जो कन्या कुमारी से शुरू हुई, अब महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है। आगे कश्मीर तक जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखकर सांप्रदायिक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब देना है।
Top