Logo
Header
img

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने रोकी शताब्दी

चंडीगढ़, 25 मार्च- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से गुस्साए युवा कांग्रेस नेताओंं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन पर शताब्दी समेत कई गाड़ियों को रोक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कांग्रेस नेताओं को ट्रैक से हटाया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। लुबाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसकी आवाज को कुचला जा रहा है। लुबाना ने कहा कि राहुल गांधी कई सालों से मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अब मोदी के दोस्त अडाणी पर बात आई तो राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आगे कि भाजपा के कई लीडर्स पर केस हैं मगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर मनीषा देवी ने बताया कि नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन के स्टेशन से चलने से 15 मिनट पहले कांग्रेस नेता यहां जुटे थे और 5 मिनट में ही उन्हें हटा दिया गया था। शताब्दी को रोके जाने की स्थिति में आम जनमानस को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था।
Top