Logo
Header
img

कोविड घोटाला: सुजीत पाटकर गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

 मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में सुजीत पाटकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सुजीत पाटकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत के करीबी हैं। वह कोविड काल में लाइफ लाइन जम्बो कोविड सेंटर के प्रभारी थे। उस दौरान रख रखाव पर होने वाले खर्च में उन पर घपले के आरोप लगे थे। जानकारी के अनुसार मुंबई में कोविड काल के इस घोटाले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से की थी। उस पर कार्रवाई करते हुए पहले ईडी ने सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

उसके बाद मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने कोविड घोटाला मामले की शिकायत दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने आज सुबह सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया और उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुजीत पाटकर को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।


Top