Logo
Header
img

अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली, घायल

रांची, 09 जनवरी (हि.स.)। तुपुदाना ओपी थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को इस घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने लूट पाट के इरादे से हमला किया। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को गस्ती दल ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Top