Logo
Header
img

इतिहास के पन्नों में 01 दिसंबर

महात्मा गांधी के निकट सहयोगी काका कालेलकर के नाम से विख्यात दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर भारत के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। हिन्दी की सेवा के लिए काका कालेलकर को याद किया जाता है। उन्होंने गुजराती और हिन्दी में साहित्य की रचना की। सन् 1965 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

काका कालेलकर का जन्म 1 दिसम्बर 1885 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ और 21 अगस्त 1981 में उनका निधन हुआ। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक के करवार जिले का रहने वाला था और वे वोक्कलिगा कृषक समुदाय से आते थे। उनकी मातृभाषा कोंकणी थी। लेकिन सालों से गुजरात में बस जाने के कारण गुजराती भाषा पर उनका अच्छा अधिकार था और वे गुजराती के प्रख्यात लेखक माने जाते थे।

जिन नेताओं ने राष्ट्रभाषा प्रचार के कार्य में विशेष दिलचस्पी ली, उनमें काका कालेलकर का नाम प्रमुखता से आता है। उन्होंने राष्ट्रभाषा के प्रचार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माना। 1938 में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के अधिवेशन में उन्होंने कहा था, हमारा राष्ट्रभाषा प्रचार एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। उन्होंने पहले स्वयं हिंदी सीखी और फिर कई वर्षों तक दक्षिण में सम्मेलन की ओर से प्रचार-कार्य किया।उनकी लिखी लगभग 30 पुस्तकें प्रकाशित हुई जिनमें अधिकांश का अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ।

अन्य अहम घटनाएंः

1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।

1933 - काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत।

1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1987 - अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति गुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।


बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।


1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत।

1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2001 - अफगानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबीलाइयों का कब्ज़ा।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती।

2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008- भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर खिताब जीता।

जन्म

1699 - रफीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह।

1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।

1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।

1924 - मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।

राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

1992 - भावना कांत - भारतीय वायु सेना की पायलट हैं।

निधन

1974 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

1980 - के. हनुमंथैय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1985 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।

1990 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

2009 - एस. के. सिंह - अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे थे।

2015 - जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।

2017 - आदर्श सेन आनंद - भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश थे।

Top