Logo
Header
img

होटल के कमरे में मिला शिक्षक का शव

दक्षिण दिनाजपुर, 29 दिसंबर (हि.स.)। एक शिक्षक का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया। सनसनीखेज घटना गुरुवार सुबह दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट स्टेट बस स्टैंड क्षेत्र के एक निजी होटल की है। मृतक का नाम माणिकचंद्र सरकार (47) है। वह एक निजी स्कूल में प्राथमिक शिक्षक थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 27 दिसंबर को माणिकचंद्र बालुरघाट स्थित होटल में आये थे। बुधवार रात आठ बजे के बाद उन्हें नहीं देखा गया। सुबह कमरा बंद होने के बाद से होटल प्रशासन को शक हुआ। कई कॉल और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिक्षक का फंदे से लटका शव बरामद किया। इस बीच मामले की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की जांच के बाद पुलिस को शुरू में पता चला कि वह कई लाख रुपये के बैंक कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। हो सकता है इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो। इस बीच मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बालुरघाट पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Top