Logo
Header
img

डा0 प्रियंका सोनी ने सोमवार को शिक्षा सदन अम्बाला शहर का जायजा लिया

अम्बाला, 7 फरवरी:-

उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी ने सोमवार को शिक्षा सदन अम्बाला शहर का जायजा लिया। यहां पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने उपायुक्त को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन किया।

उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी ने शिक्षा सदन का जायजा लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से यहां पर स्टाफ की संख्या के साथ-साथ अन्य क्या व्यवस्थाएं हैं उसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान तीनों तलों पर जाकर जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने जिला शिक्षा  अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ जिला मौलिक शिक्षा व समग्र शिक्षा तथा ब्लाक खंड वन शिक्षा कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां पर वीसी रूम के साथ-साथ अन्य जो व्यवस्थाएं हैं उसकी भी जानकारी ली। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मीना राठी, डिप्टी डीईओ रेणू अग्रवाल के साथ-साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Top