Logo
Header
img

पूर्व डी एस पी सेखों भाजपा में शामिल: क्या उपचुनाव में पार्टी जतायेगी विश्वास

पूर्व डी एस पी सेखों भाजपा में शामिल: क्या उपचुनाव में पार्टी जतायेगी विश्वास 

भ्रष्टाचार और ड्रग्स के मुद्दे पर सेखों पहले से रहे है हमलावर

लुधियाना/चंडीगढ़ 5 फरवरी (News DNN) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में विशेष मीटिंग के दौरान, पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने मोदी जी की लोक हितेशी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की। 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रुपानी व भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बलविंदर सिंह सेखों को भाजपा का सिरोपा पहना पार्टी के शामिल करवाया। रजनीश धीमान ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं उससे ये साफ हो गया है कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

आशु और सेखों का पहले से हैं छत्तीस का आंकड़ा  

यह जॉइनिंग इस लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्यूंकि विधायक गुरप्रीत गोगी की आकस्मिक मृत्यु के बाद लुधियाना की हलका पश्चिम विधानसभा सीट पर जल्द ही उप-चुनाव होने जा रहे हैं जहाँ आम आदमी पार्टी की तरफ से संजीव अरोड़ा उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर फिर से दांव खेल सकती है I ऐसी परिस्थिति में यह देखना होगा की भाजपा क्या सेखों पर दांव खेलना पसंद करेगी या जिस प्रकार भाजपा महिलाओं को आगे लेकर आ रही है उसकी पसंद कोई महिला उम्मीदवार होगी या फिर पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जतायेगी I इस मौके बलविंदर सिंह सेखों ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित के लिए सही निर्णय ले रही है। बाकी पार्टियां तो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा देश हित के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं।

 इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन,परमिंदर सिंह बराड़,दयाल सिंह सोढ़ी,मंजीत सिंह राय आदि मौजूद रहे।

Top