Logo
Header
img

किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले पांच आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 अप्रैल किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना की पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास एक चार पहिया वाहन और कई धारदार हथियार भी जब्त किये है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम आनंदो दास (20), रिकेश छेत्री (23), राहुल तमांग (29), हरि तमांग (33) और योगेश छेत्री (24) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के फौजी मैदान में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन पर गई। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उससे कई धारदार हथियार बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने वाहन में बैठे पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को संदेह है कि यह सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
Top