Logo
Header
img

14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी

कोलकाता, 13 दिसंबर (हि.स.)। अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताने वाले कप्तान और आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेसी एक बार फिर भारत की धरती पर लौट आए हैं। मेसी शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की सुबह कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हो गई।

करीब 14 साल बाद भारत आए मेसी अपने इस दौरे में देश के चार प्रमुख शहरों — कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली — का दौरा करेंगे। इस टूर के दौरान फुटबॉल प्रेमियों के लिए कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेसी के साथ उनकी क्लब टीम इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी भारत दौरे पर मौजूद हैं। मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर कोलकाता में, जिसे भारत की फुटबॉल राजधानी भी कहा जाता है।

मेसी का यह दौरा भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है और इससे देश में फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।


Top