Logo
Header
img

अग्निवीर भर्ती रैली का आज ले. जनरल प्रतीक शर्मा ने रैली स्थल पर जाकर जायजा लिया

अम्बाला, 31 अक्तूबर

जिला अम्बाला में 27 अक्तूबर से आर्मी द्वारा अम्बाला छावनी खडग़ा स्टेडियम में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली का आज ले. जनरल प्रतीक शर्मा,जीओसी टू कोर्पस, एवीएसएम, एसएम, ने रैली स्थल पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने यहां पर भर्ती से सम्बन्धित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। इस मौके पर मेजर जनरल रंजन महाजन एसएम, मेजर जनरल आर.पी. सिंह, कर्नल बी.एस. बिष्ट, उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी, एसडीएम डा0 बलप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

मेजर जनरल रंजन महाजन ने भर्ती से जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं बारे ले. जनरल प्रतीक शर्मा व उपायुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के तहत अभ्यार्थियों के लिये सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त की गई हैं। नियमों के तहत सभी प्रक्रियाओं को अमल में लाया जा रहा है। अभ्यार्थियों के लिये मैडिकल की व्यवस्था, बायोमैट्रिक की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पारदर्शी तरीके से सभी कार्यों को किया जा रहा है।

भर्ती निदेशक कर्नल बी.एस. बिष्ट ने इस मौके पर यह भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिन भी अभ्यार्थी के दस्तावेजों नकली पाए जा रहे हैं या कोई अन्य गडबड पाई जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।उन्होंने भर्ती के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा करवाये गये प्रबन्धों के लिये उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी का आभार भी व्यक्त किया।

Top