जबलपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह आज (शुक्रवार को) जबलपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का नई दिल्ली से वायुयान द्वारा सुबह करीब 9.45 बजे जबलपुर आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री सिंह यहां डुमना विमानतल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एवं एयरलाइन्स के अधिकारियों से चर्चा करेंगे तथा सुबह 11.30 बजे होटल नर्मदा जेक्शन में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सिंह दोपहर 1.10 बजे सांसद राकेश सिंह के निवास पहुंचेंगे तथा दोपहर 2.45 बजे रानीताल क्रिकेट स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद शाम 5.50 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।