Logo
Header
img

भोपालः आज 2022 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा गोहर महल

भोपाल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। हाथकरघा एवं हस्तशिल्प और माटीकला के कारीगरों, बुनकरों को दीपावली त्यौहार पर पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोहर महल में लगाए गए दीपोत्सव मेले में आज (शुक्रवार को) एक साथ 2022 दीप जलाए जाएंगे। पूरा महल और मेला परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से होगा। इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ भी होगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान आयुक्त एवं हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव सहित समस्त शिल्पी, विभागीय अधिकारी और निगम कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मेले का समापन 23 अक्टूबर को होगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी 2021 दीप जलाए गए थे। इस साल 2022 दीप एक साथ प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Top