Logo
Header
img

नगर में राजकीय डिग्री कॉलेज का आगाज, विद्यार्थियों को घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा

पूर्णिया, 15 जुलाई (हि.स.)। वर्षों से लंबित राजकीय डिग्री महाविद्यालय की मांग बुधवार को पूरी हो गई। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने फीता काटकर महाविद्यालय का उद्घाटन किया और नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ कराया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार, उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अखिलेश सहित विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों ने महाविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह केवल एक महाविद्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि के. नगर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि राज्य के 211 नए डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की गई हैं, जिनमें के. नगर का यह महाविद्यालय भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए पूर्णिया या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होने के साथ अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे। मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Top