Logo
Header
img

नव वर्ष पर राज्यपाल की मंगलकामनाएं

जयपुर, 31 दिसंबर (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव वर्ष 2023 के आगमन पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई एवं मंगलकामना दी है। राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में कहा है कि नया साल सभी के जीवन में खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और आशाओं का संवाहक बन कर आए और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रवृत्त हों। उन्होंने नए वर्ष में सभी से देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
Top