Logo
Header
img

विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर में हुआ भव्य स्वागत

जयपुर, 27 दिसंबर (हि.स.)। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के द्वारा संचालित 50 दिवसीय विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत 200 फीट बाईपास स्थित होटल प्राइम सफारी में किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र की डॉ शीला राय, ओम प्रकाश गुप्ता , चेतन प्रकाश गोयल, कैलाश चंद्र गुप्ता ,यात्रा के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह त्यागी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आर एस सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। यह संदेश यात्रा होटल ग्रैंड सफारी, गोपालपुरा बायपास से भव्य शोभायात्रा के रूप में त्रिवेणी नगर चौराहे तक पहुंची, जहां समाज के सैकड़ों लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों बच्चे स्वामी विवेकानंद की संपूर्ण पोशाक में नजर आए। यह अद्भुत नजारा जयपुर वासियों ने प्रथम बार देखा।
Top