Logo
Header
img

रांची-बलरामपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को

रांची, 25 फ़रवरी (हि.स.)।होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 16 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच समेत कुल 21 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन 05/03/2023 (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान रविवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, कोडरमा आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, गया आगमन 07:02 बजे प्रस्थान 07:07 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, वाराणसी आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:55 बजे, भटनी आगमन 14:45 बजे प्रस्थान 14:50 बजे, गोरखपुर आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बढ़नी आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे एवं बलरामपुर आगमन सोमवार 22:00 बजे होगा। ट्रेन संख्या 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 07/03/2023 मंगलवार को बलरामपुर से प्रस्थान करेगी। बलरामपुर प्रस्थान मंगलवार 08:45 बजे, बढ़नी आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, गोरखपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे, भटनी आगमन 15:03 बजे प्रस्थान 15:05 बजे, वाराणसी आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:30 बजे, गया आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, कोडरमा आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, मूरी आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 03:40 बजे एवं रांची आगमन बुधवार 05:00 बजे होगा।
Top