Logo
Header
img

बेतिया में युवक ने बेगुनाहों पर बरसाई गोली, छह से अधिक घायल

पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पहले बेगूसराय फिर हाजीपुर और अब बेतिया में गोलीबारी की घटना हुई है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव में आज एक युवक ने एक साथ कई लोगों को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। ये घटना बेगूसराय की गोलीकांड से मिलती-जुलती है।

बताया जा रहा है कि आरोपित ने छह लोगों को गोली मारी है लेकिन छह से ज्यादा लोग गोलीबारी के शिकार हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के दोनों हाथ में पिस्टल था, जिससे उसने दस से ज्यादा लोगों को गोली मारी है। घटना के बाद किसी को भी उस इलाके में जाने से रोक दिया गया है।

Top