Logo
Header
img

50 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पूल का उद्घाटन

अम्बाला, 2 जनवरी

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सोमवार को गीता नगरी के नजदीक सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा अम्बाला ड्रेन आर.डी. 15335 पर 50 लाख रूपए की लागत से बनाए गए पूल का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को सौगात देने का काम किया। यहां पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से विधायक असीम गोयल का भव्य अभिन्नदन किया।

विधायक असीम गोयल ने क्षेत्र वासियों को इस पूल की सौगात देते हुए नववर्ष की बधाई दी और आने वाले मकर संक्राति पर्व की बधाई देते हुए सभी के जीवन में नई उर्जा, उषमा, सुख स्मृद्धि आए इसकी प्रभु से कामना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी, पहले यहां पर सडक़ का सौन्दर्यकरण किया गया है, वहीं अब यहां पर पूल का सौन्दर्यकरण किया गया हैं। जिससे अब इस पूल की चौड़ाई 52 फुट हो गई हैं। लोगों को अब अपने आवागमन में काफी आसानी होगी। इस क्षेत्र की सुन्दरता और स्वरूप बदलेगा ऐसा यहां के लोगों ने सोचा नहीं था। सभी के प्रयासों से यहां पर निरन्तर विकास कार्यो को करवाते हुए इस क्षेत्र की सुन्दरता को बढ़ाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होनें यह भी कहा कि यहां पर जल्द ही गीता नगरी के नजदीक व्हीकल अन्डर ब्रिज भी बनाने का कार्य किया जाएगा और इस ब्रिज के बनने से यहां से निकले वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा, यातायात काफी सुगम होगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को यह भी कहा कि आगे भी विकास कार्यो के रूप में जो भी काम उन्हें बताया जाएगा वो उन्हें पूरा करेगें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर विकास कार्याे को करवाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला शहर में आईएमटी लगाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है और इस परियोजना के तहत ई-भूमि पोर्टल पर लगभग 600 एकड़ भूमि पोर्टल पर अपलोड भी कर दी गई हैं। इस पोर्टल को एक महीने के लिए और खोल दिया गया हैं। उन्होनें कहा कि इस पोर्टल पर 800 एकड़ से लेकर 1000 एकड़ तक भूमि को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि वर्ष 2023 में आईएमटी के लिए कार्य शुरू हो सकें। आईएमटी के बनने से शहर का नक्शा बदलेगा,मल्टीनेशनल कम्पनियां यहां पर आएगी और  रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होगें।  

इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में यहां से रहे हैवी वेट नेताओं ने आईएमटी के नाम पर कुछ नहंी किया। आईएमटी के नाम पर वह आई तक नहीं पास करवा पाए। उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर विकास कार्यो को करवाने का काम आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर अधीक्षक अभियन्ता ए.के. रघुवंशी, कार्यकारी अभियन्ता रणबीर त्यागी, पूर्व मेयर रमेश मल, पार्षद मनीष आनन्द मन्नी, रविन्द्र गुप्ता, अनिल सैनी, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, सुरेन्द्र ढीगंरा, टींकू विज, अश्वनी, पारूल सभरवाल, विनोद, इकबाल, आर्यन बत्तरा, अनिल गुप्ता, राजेश गोयल के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Top