Logo
Header
img

पोल वाल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीना ने नेशनल यूथ रिकार्ड बनाया

भोपाल, 4 फ़रवरी (हि.स.)। पोल वाल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीना ने नेशनल यूथ रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मीना ने भोपाल के रीजनल साई सेंटर में 4.91 मीटर की छलांग लगाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। मीना ने 4.90 मीटर के पिछले रिकार्ड को ध्वस्त किया औऱ साथ ही साथ नया गेम्स रिकार्ड भी बनाया। ओडिशा के डोडापति जययी 10.53 सेकेंड समय के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अब तक के सबसे तेज पुरुष बने जबकि लड़कियों की 100 मीटर रेस में हरियाणा की तमन्ना ने सबसे तेज समय निकाला।

पोल वाल्ट में उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार 4.70 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मध्य प्रदेश के ही अंशू पटेल ने 4.60 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। लड़कों की 100 मीटर रेस में हवाओं ने अगर मदद नहीं की होती तो डोडापति का यह रिकार्ड यूथ नेशिल रिकार्ड होता। महाराष्ट्र के ऋषि प्रसाद दूसरे (10.67) और तमिलनाडु के वरुण ऊरी (10.73) तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों की 100 मीटर रेस में हरियाणा की तमन्ना ने सबसे तेज समय निकाला। तमन्ना ने 12.16 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि केरल की मेघना एस. 12.24 सेकेंड के साथ दूसरे और कर्नाटक की नियोल एना ने 12.27 सेकेंड समय के साथ कांस्य जीता।

पोल वाल्ट में उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार 4.70 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मध्य प्रदेश के ही अंशू पटेल ने 4.60 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। लड़कों की 100 मीटर रेस में हवाओं ने अगर मदद नहीं की होती तो डोडापति का यह रिकार्ड यूथ नेशिल रिकार्ड होता। महाराष्ट्र के ऋषि प्रसाद दूसरे (10.67) और तमिलनाडु के वरुण ऊरी (10.73) तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों की 100 मीटर रेस में हरियाणा की तमन्ना ने सबसे तेज समय निकाला। तमन्ना ने 12.16 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि केरल की मेघना एस. 12.24 सेकेंड के साथ दूसरे और कर्नाटक की नियोल एना ने 12.27 सेकेंड समय के साथ कांस्य जीता।

तीरंदाजी-

लड़कियों की रिकर्व स्पर्धा में महाराष्ट्र की अदिति गोपीचंद स्वामी ने राजस्थान की प्रिया गुर्जर को हराकर गोल्ड जीता। इसी तरह तीरंदाजी में लड़कों के कंपाउंड स्पर्धा में हरियाणा के कुशाल दलाल ने आंध्र प्रदेश के थिरुमुरु गणेश मणिरत्नम पर स्वर्ण जीता। तीरंदाजी मिश्रित टीम मैच में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को हराकर कांस्य पदक जीता। दिल्ली की ऐश्वर्या और अवि खत्री ने मध्य प्रदेश की सलोनी ठाकुर और राघव पाटीदार को हराया। लड़कियों की मिश्रित टीम तीरंदाजी में राजस्थान की प्रिया गुर्जर और पवन ने महाराष्ट्र की अदिति गोपीचंद स्वामी और तेजबीर सिंह को हराकर स्वर्ण जीता। इसी तरह लड़कियों की रिकर्व स्पर्धा में हरियाणा की तिशा पुनिया ने हरियाणा की ही तमन्ना को हराकर कांस्य पदक जीता। लड़कों की रिकर्व स्पर्धा में तीरंदाजी में राजस्थान के रामपाल चौधरी ने पश्चिम बंगाल के जुयेल सरकार को हराकर स्वर्ण जीता।

उल्लेखनीय यह है कि कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट में मेजबान मध्य प्रदेश की सोनिया ठाकुर और अमित कुमार ने महाराष्ट्र के विशाल और मंजुरी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

खो खो-

जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 32-26 से हराकर लड़कियों का खिताब जीता। ओडिशा के लिए समारनिका साहू ने सबसे अधिक 10 अंक हासिल किए। इसके बाद लड़कों का फाइनल हुआ, जिसमें महाराष्ट्र ने दिल्ली को 38-28 से हराया। लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान ओडिशा और पश्चिम बंगाल को मिला। लड़कियों के वर्ग में तीसरा स्थान कर्नाटक औऱ पंजाब को मिलाय़।

बैडमिंटन-

एमपी बैडमिंटन अकादमी-ग्वालियर में लड़कों के एकल फाइनल में लोकेश रेड्डी (तेलंगाना) ने अभिनव ठाकुर (पंजाब) को 21-19 15-21 22-20 से हराया। इसी तरह लड़कियों का एकल फाइनल देविका सिहाग (हरियाणा) ने जीता। देविका ने नैशा कौर भटोये (महाराष्ट्र) को 19-21 21-18 21-10 से हराया। लड़कियों के युगल फाइनल में देविका ने रिद्धी तूर के साथ तमिलनाडु की श्रेया बालाजी और धन्या एन को 10-21 21-13 21-7

इसी तरह लड़कियों के एकल कांस्य पदक मैच में पवित्रा नवीन (केरल) ने गार्गी (उत्तर प्रदेश) को 21-11 21-17 से हराया जबकि लड़कों का एकल कांस्य पदक भरत राघव (हरियाणा) ने जीता। भरत ने मनराज सिंह (हरियाणा) से वाकओवर लिया। इसी तरह लड़कों का युगल कांस्य पदक दिव्यम अरोरा/अर्श मोहम्मद (उत्तर प्रदेश) ने उज्जवल/दक्ष गौतम (उत्तर प्रदेश) को 21-19 21-18 से हराकर जीता। जहां तक लड़कियों के युगल कांस्य पदक मैच की बात है तो इसमें नव्या कंडेरी/जाह्नवी नम्मी (आंध्र प्रदेश) ने कनिष्क जी./सानिया सिकंदर (तमिलनाडु) को 21-15 21-12 से हराया।

टेटे-

तनीशा कोटेचा (महाराष्ट्र) ने लक्षिता नारंग (दिल्ली) को 4-2 से हराकर लड़कियों का स्वर्ण जीता जबकि लड़कों के स्वर्ण पदक मैच में अंकुर भट्टाचार्य (बंगाल) ने दिव्यांश श्रीवास्तव (उप्र) को हराया। अंकुर ने यह मैच 4-1 से जीता। योगस्विनी घोरपड़े (कर्नाटक) ने पृथोकी चक्रवर्ती (हरियाणा) को 4-1 (11-7, 8-11, 11-6, 8-11, 12-10) से हराकर एकल कांस्य जीता। इसी तरह लड़कों के कांस्य पदक मैच में जश मोदी (महाराष्ट्र) ने आदर्श ओम छेत्री (दिल्ली) को 4-2 (7-11, 11-7, 11-6, 7-11, 13-11, 11-2) से हराया।

योगासन-

माधव सेवा न्यास-उज्जैन में जारी लड़कों के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट का स्वर्ण आर्यनर खाराता और प्रणव साहू (महाराष्ट्र) ने जीता। नोबोध पाटिल और प्रीत बोरकर (महाराष्ट्र) को ही दूसरा स्थान मिला जबकि आयुश भौमिक और नील सरकार (प. बंगाल) ने कांस्य जीता। लडकियों की आर्टिस्टिक पेयर इवेंट का स्वर्ण मध्य प्रदेश की निशिता और रिया ने जीता। इस इवेंट का रजत महाराष्ट्र की वैदेही मायेकर और प्रांजल वहाना ने जीता। कांस्य महाराष्ट्र की ही तन्वी रेदिज और रुद्राक्षी भवे को मिला।

एथलेटिक्स-

एथलेटिक्स की बात करें तो डोडापति, मीना और तमन्ना के अलावा कई और खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी। लड़कियो की 100 मीटर रेस में मेघना एस. (केरल) 12.24 सेकेंड ने रजत जीता जबकि कांस्य नियोले एना (कर्नाटक) 12.27 सेकेंड को मिला। लड़को की 1500 मी स्पर्धा में सैलभ (दिल्ली) 3:57.00 मिनट ने बाजी मारी जबकि साकिर (हरियाणा) ने 3:57.42 मिनट के साथ रजत और सुमित कुमार (तेलंगाना) ने 3: 57.68 मिनट के साथ कांस्य जीता।

लड़कियों की 1500 मी स्पर्धा में आशा किरण बारला (झारखंड) ने 4:43.50 मिनट के साथ पहला और बुशरा खान (मप्र) ने 4:44.39 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लक्षिता सांडिलिया (गुजरात) ने 4:45.71 मिनट के साथ कांस्य जीता।

लड़कों की ऊंची कूद स्पर्धा में आदित्य रघुवंशी (एमपी) 2.01 मीटर के साथ पहले, मुकेश अशोक कुमार (तमिलनाडु) 1.98 मीटर के साथ दूसरे और अनिकेत सुभाष माने (महाराष्ट्र) 1.98 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह लड़कियों की शॉट पुट स्पर्धा में विधि (यूपी) ने 17.07 मीटर के साथ सोने पर कब्जा किया जबकि अनुप्रिया (केरल) ने 15.01 मीटर के साथ रजत और जशनदीप कौर (पंजाब) ने 14.30 मीटर के साथ कांस्य जीता। लड़कों के हैमर थ्रो का स्वर्ण हरियाणा के प्रतीक (69.19 मीटर के साथ जीता। रजत उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमन (67.67) को मिला जबकि कांस्य पंजाब के गुरवीर सिंह (65.43) ने जीता।

ट्रैक साइकिलिंग- इंदिरा गांधी स्टेडियम वेलोड्रम

नई दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी ट्रैक साइक्लिंग में लड़कों की व्यक्तिगत पसस्यूट इवेंट (3KM) में नीरज कुमार (हरियाणा) ने सोना जीता जबकि विवान सप्रू (महाराष्ट्र) को रजत मिला। खेता राम चीगा (राजस्थान) ने कांस्य जीता।

लड़कियों की परस्यूट इवेंट (2 KM) में हिमांशी सिंह (हरियाणा) ने बाजी मारी जबकि पूजा बबन दानोले (महाराष्ट्र) को रजत मिला जबकि रवीना बिश्नोई (राजस्थान) ने कांस्य जीता।

लड़कों का व्यक्तिगत स्प्रिंट रेस राजस्थान के लव यादव ने जीता जबकि रजत कर्नाटक के संपत को मिला। कांस्य झारखंड के आमिर रेयाज ने जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में प. बंगाल की शांति सिव्सास ने पहला जबकि महाराष्ट्र की संध्या कोकाटे ने दूसरा स्थान पाया। तमिलनाडु की श्रीमाती जे ने कांस्य जीता।

वॉलीबाल-

हरियाणा ने गुजरात को हराकर लड़कों का वॉलीबाल खिताब जीता। हरियाणा ने फाइनल में को 3-1 (25-18, 25-22, 24-26, 25-18) से हराया

Top