Logo
Header
img

बागेश्वर के कुलदीप हॉलीवुड बेंडिट (डाकू) फिल्म का करेंगे संपादन, खुशी से झूमा नगर

न्यूयार्क फिल्म एकेडमी में हुआ चयन किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान उसके वर्तमान लक्षणों से लगाया जा सकता है। यानी पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। ऐसे ही एक नगर के एक युवक ने कर दिखाया है। वह हॉलीवुड बेंडिट फिल्म यानी डाकू का संपादन करेंगे। यह उपलब्धि बागेश्वर जिला ही नहीं वरन, उत्तराखंड राज्य और भारत के लिए भी है। इससे नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ व्यवसायी आलोक साह गंगोला के 26 वर्षीय पुत्र कुलदीप साह गंगोला को यह सफलता हासिल हुई है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि और इंटर सेंट जोसफ नैनीताल में हुई। उन्होंने फैट इंटरशिप फोटोग्राफी कोर्स किया है। डाक्यूमेंट्री से न्यूयार्क फिल्म अकादमी में पढ़ाई की। आई वर्ष में पढ़ाई के दौरान उसी कालेज में प्रशिक्षक बन गए। एक वर्ष के बाद वह उसी अकादमी में प्रोफेसर बने। फिल्म मेकिंग, एडिटिंग, स्टोरी टेलिंग आदि सीखाने लगे। यहां से उन्होंने नेट फिलिप्स में हॉलीवुड में प्रवेश किया है। वह हॉलीवुड की बेंडिट मूवी का संपादन करेंगे।
Top