Logo
Header
img

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चाचा की माैत, भतीजा झुलसा

बलरामपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर में सोमवार काे दोपहर के वक्त आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई है। किसान का भतीजा झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजनाें के अनुसार, तुलसीपुर के मध्यनगरी गांव के 40 वर्षीय धनीराम अपने भतीजे शिवा के साथ सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के पास कैमा नाला के समीप स्थित अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने चाचा भतीजे झुलस गये। परिजनाें ने दाेनाें काे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिवा का उपचार शुरू कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि धनीराम की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। वहीं, घायल शिवा की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Top